READ MORE
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैदराबाद दौरे के दौरान परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. हैदराबाद में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. यहां तक की रेडियोएक्टिव, कैमिकल और न्यूक्लियर हमले के हालात से निपटने के लिए हैजमेट व्हीकल आयोजन स्थल पर लाया गया है.सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट को लेकर कोई खास अलर्ट तो नहीं है लेकिन किसी भी खतरे से निपटने के लिए ग्रेहाउंड, ऑक्टोपस जैसी इलीट फोर्स समेत दस हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.
हैजमेट नाम की दक्षिण भारत में सिर्फ एक और पूरे देश में सिर्फ तीन वार मशीनें हैं. हैजमेट यानि हेजार्डस मेटेरियल के हमले से निपटने में कारगर सुपर एडवांस्ड व्हीकल. अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में शामिल होने हैदराबाद पहुंच रही हैं.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और 150 देशों के 1500 से ज्यादा बड़े कारोबारी एक साथ हैदराबाद में होंगे. ऐसे में खतरा की आशंका भी उतनी ही ज्यादा है. इसी को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर पर हैजमेट लाया गया है. ये वार मशीन कैमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर हमले से निपटने में सक्षम है.आयोजन स्थल पर हैजमेट के साथ 16 फायर फाइटर्स तैनात किए गए हैं, जो अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे काम करेंगे. हैदराबाद की सुरक्षा में 10400 सुरक्षा कर्मी तैनात हैं.
पीएम मोदी और इवांका ट्रंप को 3 लेयर सिक्योरिटी दी गई है. इस दौरान ग्रेहाउंड, ऑक्टोपस और इंटेलीजेंस सिक्योरिटी विंग तैनात रहेंगी. जगह-जगह पर स्नाइपर्स और डॉग स्क्वॉयड लगाए गए हैं. इसके अलावा तेलंगाना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम पूरे इलाके की निगरानी करेगी.
ग्लोबल इंटरप्रन्योर समिट से पहले प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद मेट्रो रेल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो हैदराबाद इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर पहुंचेंगे. वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए रास्तों को भी सैनिटाइज किया गया है.
ये भी पढ़ें-
ट्रम्प की बेटी को गिफ्ट देने लिए तैयार की गई ‘इवांका चूड़ियां’
इवांका ट्रंप की मेजबानी की दौड़ में तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को पछाड़ा
Article source: http://www.jagran.com/news/national-venkaiah-naidu-denies-any-conspiracy-for-his-nomination-16455149.html
No comments:
Post a Comment