READ MORE
हम क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों को छक्के-चौके लगाते देखते हैं. भारत में क्रिकेट को धर्म सरीखे माना जाता है. लोग सचिन, कोहली जैसे क्रिकेटर को अपना देवता मानते हैं. इसी देश में एक ऐसा भी क्रिकेटर है जो केवल एक पैर से ही चलता है.ये बात सुनने में अजीब लगे पर ये सच है. इस शख्स के पास केवल एक पैर है और वह उसी पैर के सहारे वो जबरदस्त बल्लेबाजी करता है. खूब रन बनाता है. सबसे खास बात है कि ये कोहली से भी तेज शॉट मारता है.
इलाके के सभी गेंदबाज उससे खौफ खाते हैं. सोशल मीडिया पर कश्मीर के इस नायाब क्रिकेटर का वीडियो एक कश्मीरी पेज से अपलोड किया गया. फिर क्या था! देखते ही देखते ये वीडियो वायरल होने लगा.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह वो लड़का एक पैर पर खड़ा होकर छक्कों-चौकों और रनों का ढेर लगा रहा है. देखें ये वीडियो.
Wow…what an inspiration this cricketer is…… salute to you… Allah Bless you.. @JKSportsCouncil @parawahid @imranrezaansari pic.twitter.com/E5AzdCF92B
— Whole About Kashmir (@wakashmir) November 26, 2017
Article source: http://www.jagran.com/news/national-venkaiah-naidu-denies-any-conspiracy-for-his-nomination-16455149.html
No comments:
Post a Comment