READ MORE
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार तड़के एक कूड़ा निपटान क्षेत्र में करीब 200 मतदाता पहचान पत्र कचरे में पड़े हुए मिले. एक अधिकारी ने बताया नादिया जिले के उत्तरपारा के नगरपालिका सफाईकर्मियों ने इन सभी पहचान पत्रों को एक पॉलिथीन के अंदर से बरामद किया गया है.उत्तरपारा-कोट्रूंग नगरपालिका के अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा, प्राथमिक निरीक्षण कर यह पता चला है कि ये असली मतदाता कार्ड हैं.
उन्होंने कहा, हमने कुछ पतों की जांच की थी, वे उसी जिले के हिंदमोटर और कोननगर जैसे निकटवर्ती शहरों के पते थे. हालांकि अभी इसका पता नहीं चला है कि उन्हें क्यों और कैसे फेंका गया था.
आगे की जांच के लिए मतदाता कार्ड को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है.यह भी पढ़ें: पद्मावती के समर्थन पर उतरीं ममता, विवाद को बताया नपी तुली योजना
No comments:
Post a Comment