Monday, 27 November 2017

भारत में 3 दिन रहेंगी इवांका ट्रंप, जानें क्या है पूरा शेड्यूल


READ MORE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की टॉप एडवाइजर इवांका ट्रंप (36) ग्लोबल आंत्रप्रन्योरशिप समिट (GES) में हिस्सा लेने भारत आई हैं. समिट का आयोजन हैदराबाद में किया जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इवांका ट्रंप के साथ ‘वीमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’ (महिला पहले, सबके लिए समृद्धि) विषय पर आधारित तीन दिनों के इस समिट की शुरुआत करेंगे.


समिट में सबकी निगाहें इवांका ट्रंप पर हैं. ये इवांका का पहला भारत दौरा है. वह 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में रहेंगी. ऐसे में उनकी खातिरदारी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. अगले तीन दिनों में अमेरीकी राष्ट्रपति की बेटी भारत की संस्कृति से भी रूबरू होंगी.


ये है इवांका ट्रंप का पूरा शेड्यूल-इवांका ट्रंप मंगलवार सुबह करीब 3 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं. भारत में अमेरिकी एंबेसडर केन्नथ जस्टर, अमेरिका में भारत के एंबेसडर नवतेज सरना और केंद्र व तेलंगाना सरकार के अफसरों ने उनका स्वागत किया.


-इवांका एयरपोर्ट से सीधे ट्राइडेंट होटल गईं. वह जिस कार से होटल के लिए रवाना हुईं, वो खास तौर पर अमेरिका से आई थी. इवांका को हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (एचआईसीसी) से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल में ठहराया गया है.


-पीएम मोदी भी एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. पीएम आज हैदराबाद में मायापुर मेट्रो रेल स्टेशन प्रोजेक्ट को लॉन्च करेंगे. यहां से पीएम हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे और इवांका ट्रंप से मुलाकात करेंगे.


-इसके बाद ग्लोबल आंत्रप्रन्योरशिप समिट का इनॉगरेशन होगा. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव भारत के इनोवेशन पर भाषण देंगे.


-इसके बाद सभी को इनोवेशन पर तैयार एक एग्जिबिशन दिखाई जाएगी. फिर कन्वेंशन सेंटर के इनोवेशन विलेज (हॉल) में अलग-अलग क्षेत्र की वुमन एंटरप्रेन्योर पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा.


-आज शाम को इवांका विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर सकती हैं.


  • फिर इवांका के स्वागत में फलकनुमा पैलेस में डिनर रखा गया है. यहां 150 डेलिगेट्स के साथ पीएम मोदी और इवांका ट्रंप डिनर करेंगे. डिनर के बाद पीएम मोदी दिल्ली लौट आएंगे


  • अगले दिन इवांका ‘वुमन्स फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’ सेशन में अपने विचार रखेंगी. इस दौरान पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर, आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर और तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर केटी रामा राव भी स्पीकर्स में शामिल रहेंगे.



-इस सेशन में डोनाल्ड ट्रंप भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहेंगे.


-तीसरे दिन इवांका जीईएस समिट में मौजूद रहेंगी. फिर रात 9:30 बजे इवांका शमशाबाद एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हो जाएंगी.


ये भी पढ़ें: ट्रम्प की बेटी को गिफ्ट देने लिए तैयार की गई ‘इवांका चूड़ियां’


हैदराबाद में नजरें इवांका पर, समिट में पहली बार रिकॉर्ड उद्यमी

No comments:

Post a Comment