READ MORE
वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस (12741) हादसे के मामले में रेलवे के तीन अफसर, एक इंजीनियर, एक सुपरवाइजर और ट्रैक मैन को सस्पेंड कर दिया है. यह हादसा 24 नवंबर को हुआ था. इसमें पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी.
3 Railway officials, an engineer, a supervisor a track man, suspended over derailment of Vasco De Gama Patna Express on 24 Nov, that claimed 3 lives.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 28, 2017
बता दें कि शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर चित्रकूट के पास मानिकपुर स्टेशन के एडवांस सिग्नल पर ट्रेन से पटरी से उतर गई. ट्रेन गोवा से पटना जा रही थी. एक के बाद एक 13 डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण 9 लोग घायल हुए.
हादसे में दीपक पटेल पुत्र स्वरूप पटेल और उसके पिता स्वरूप पटेल पुत्र देवधारी की मौके पर ही मौत हो गई. वे बेतिया बिहार के रहने वाले थे. रेल मंत्रालय ने मृतकों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है.
No comments:
Post a Comment