Wednesday, 1 November 2017

गुजरात में बोले राहुल- 'एक नाम बता दो, जिसे मोदी ने जेल में डाला हो'


READ MORE

गुजरात चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर वहां है. नवसृजन यात्रा के दौरान वह बुधवार को भरुच पहुंचे. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में उद्योगपतियों की सरकार है. यहां पैसा है तो सबकुछ है. ये ही गुजरात मॉडल है. लेकिन, कांग्रेस की सरकार आती है तो यहां किसानों, युवाओं, गरीबों और छात्रों की सरकार होगी.’राहुल ने कहा, ‘हिंदुस्तान का मतलब ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ नहीं है. नोटबंदी और जीएसटी ने देश को बर्बाद कर दिया. एक नाम बता दो जिसे मोदी ने जेल में डाल दिया. विजय माल्या बाहर बैठा है और इंग्लैंड में मजे ले रहा है. तीन साल से वे सत्ता में हैं. कितने स्विस अकाउंट होल्डर्स जेल में हैं.’


गुजरात सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘टाटा नैनो के लिए नरेंद्र मोदी ने 33 हजार करोड़ बैंक लोन दिया. ये तकरीबन फ्री में था, कम से कम रेट में. आपकी जमीन ली. टाटा कंपनी को दी. लेकिन, 33 हजार करोड़ में गुजरात के किसानों का कर्ज माफ हो सकता है. आपने नैनो गाड़ी को सड़क पर देखा है? पूरे हिंदुस्तान में देखो, कहीं नहीं दिखती.’


प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, गुजरात के 90 फीसदी कॉलेज इंडस्ट्रलिस्ट के हाथों में है. इतनी फीस है कि गरीब इन कॉलेजों तक पहुंच ही नहीं पाते हैं. यहां किसान और गरीब रो रहा है और कर्ज में डूबा हुआ है.

No comments:

Post a Comment