Wednesday, 1 November 2017

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर राहुल का तंज, लिखा- 'जेटली, ये ख्याल अच्छा है'


READ MORE

सोशल मीडिया पर इन दिनों राहुल गांधी छाए हुए हैं. अपने ट्वीट्स से वह फैन्स का दिल जीत रहे हैं. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंक में सुधार पर राहुल ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर चुटकी ली है.राहुल गांधी ने ग़ालिब के शेर, ‘हमको मालूम है जन्नत की हकीकत, लेकिन दिल को बहलाने को ग़ालिब ख्याल अच्छा है’ को थोड़ा बदलते हुए ट्वीट किया, “सबको मालूम है ‘ease of doing business’ की हकीकत, लेकिन ख़ुद को खुश रखने के लिए ‘Dr Jaitley’ ये ख्याल अच्छा है”




इससे पहले राहुल गांधी ने अपने पालतू कुत्ते पीडी का एक वीडियो ट्वीट करते हुए बताया था कि उनके ट्वीट्स कौन करता है. उनका यह ट्वीट काफी चर्चित हुआ था और सोशल मीडिया पर इस पर कई मीम्स भी बने थे.


बता दें कि राहुल गांधी बुधवार से तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं. वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात में कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment