READ MORE
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. सियोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में टांग अड़ाना बंद कर दे तो एक साल में इसे स्वास्थ्य और शिक्षा में बेहतर स्टेट बनाकर दिखा देंगे.
डिप्टी सीएम ने अन्य राज्यों से आए कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया. कहा कि पार्टी का पहला विपक्ष पंजाब में काम कर रहा है और तीनों एमसीडी में भी. करप्शन रोकने के लिए सबसे बड़ा टूल एंटी करप्शन ब्रांच था.केंद्र सरकार ने इसे ही छीनकर हमला किया.
सिसोदिया ने अपनी सरकार की बड़ाई करते हुए कहा कि दिल्ली में जहां बिजली का कनेक्शन 148 दिन में मिलता था वो अब 35 दिन में मिल जाता है. हम तो एक आदमी को एक दिन में कनेक्शन देना चाहते हैं.
मैं नही कहता कि नीचे बाबुओं ने रिश्वत लेनी बंद कर दी. लेकिन आज दिल्ली कैबिनेट में एक एक मंत्री भी रिश्वत नहीं लेता. यहां तक कि बुनियादी सेवा नहीं लेते सारे मंत्री. सिसोदिया ने कहा कि टॉप लेवल की ब्यूरोक्रेसी में बहुत डर है. नीचे के लेवल में कुछ-कुछ है, जहां मौका मिलता है तो पकड़वाते हैं. एंटी करप्शन ब्रांच न होने से मुश्किल होता है. मालूम हो कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली के अलीपुर में चल रही है.
No comments:
Post a Comment