Tuesday, 28 November 2017

चार बसों में अचानक लगी आग, जलकर राख


READ MORE

नार्थ दिल्ली के तिमारपुर में  पार्किंग में खड़ी चार निजी बसों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते चारों बसें जलकर राख हो गईं. हालांकि यह गनीमत रही कि घटना के वक्‍त सभी बसें खाली थीं और पार्किंग में खड़ी थी.मंगलवार सुबह तिमारपुर में पेट्रोल पंप और थाने के पास निजी बसों की पार्किंग में अचानक लगी देख हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी सूचना तत्‍काल दमकल विभाग को दी. हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में चारों बसें पूरी तरह जल गईं.


थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने  आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि काफी मशक्‍कतों के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन बसें पूरी तरह जल गईं. आग के दौरान बसों में कोई नहीं था लेकिन एक शख्स मामूली रूप से झुलसा है.



तिमारपुर में जलती बसों से निकलता धूंआ

बता दें कि इतनी भीषण अाग से लोग इसलिए भी दहशत में आ गए कि पार्किंग से चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप है और दूसरी तरफ झुग्गियां हैं. ऐसे में आग बढ़ते ही ये सब भी चपेट में आ सकते थे. चश्मदीदों की मानें तो यहां खाली जमीन पर बड़ी तादाद में निजी बसें पार्क होती हैं और पास में ही लोग बीड़ी सिगरेट पीते हैं. ऐसे में आग लगने की यह भी एक वजह हो सकती है.


गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं. दूसरा पहलू ये भी है कि इन बसों से तेल चोरी के दौरान भी आग लग सकती है. हालांकि दमकल विभाग और तिमारपुर थाना पुलिस बसों में आग की घटना की जांच कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment