Thursday, 2 November 2017

ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट में मॉडल्स ने ऐसे बताया फिगर साइज, मिली वाहवाही


READ MORE

दक्षिण अमेरिकी देश पेरु में चल रही मिस पेरु ब्यूटी प्रतियोगिता के दौरान एक ऐसी घटना हुई है जिससे मॉडलिंग जगत हिल गया है.मिस पेरु प्रतियोगिता के दौरान हिस्सा ले रही दो मॉडलों ने ज्युरी के सामने अपनी बॉडी फ़िगर के आंकड़े बताने की जगह महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रहे अपराधों के आंकड़े गिना दिए.


यह अचानक किया गया और टीवी पर लाइव दिखाई जा रही इस प्रतियोगिता में इन मॉडल की इस प्रतिक्रिया पर आयोजक और मौजूद दर्शक पहले तो सकते में आए और फिर लगाताक सीटिंया बजने लगी.


इसके बाद इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने भी स्क्रीन पर ऐसी ख़बरें और दिखाई जिसमें महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती तादाद नज़र आ रही थी.दरअसल प्रतियोगिता के इस राउंड में प्रतिभागियों को अपने सीने, कमर और नितंब का साइज़ बताना था.  लेकिन इन महिलाओं ने माइक पर बताया कि किस तरह पेरु में हर 10 मिनट में एक लड़की की हत्या होती है.


दूसरी मॉडल ने बताया कि कैसे 70 प्रतिशत महिलाएं सड़कों पर छेड़खानी का शिकार हो रही हैं. दर्शकों के लिए चौंकाने वाली बात थी क्योंकि एक ब्यूटी प्रतियोगिता में इस तरह के विषयों को उठाया जाना असामान्य बात है.


इस प्रतियोगिता की आयोजक जेसिका न्यूटन ने बताया, ‘बतौर मिस पेरु, ये सभी प्रतियोगी, महिलाओं की प्रतिनिधि है और ऐसे में उनका काम है कि वो असली चेहरा सामने लाएं. आज भी हमारे देश में ऐसी कई महिलाएं है जिनको लगता है कि जो उनके साथ हो रहा है वो किसी से कहा नहीं जा सकता, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि वो अकेली नहीं है.’


पेरु में महिलाओं के प्रति हिंसा और बलात्कार व हत्या के मामले तेज़ी से बढ़े हैं, साल 2016 में देश की राजधानी लीमा में इस पर भारी विरोध भी किया गया था.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/edmc-mayor-will-run-for-fund-in-delhi-to-demand-money-from-delhi-government-1153876.html

No comments:

Post a Comment