READ MORE
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का इंतजार दर्शक बहुत बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई. लेकिन यह शूटिंग सलमान के लिए बहुत तकलीफदेह साबित हुई. आस्ट्रिया में चुनौतीपूर्ण मौसम में फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हुईं.निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा, “जो हम पर्दे पर देखते हैं, वह हमें जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं है. कभी-कभी शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है, जैसा कि हमारे साथ आस्ट्रिया में शूटिंग के दौरान हुआ.”
जफर ने कहा, “टाइगर जिंदा है के एक जरूरी हिस्से के लिए हमें अलग-थलग जगह पर शूटिंग करनी थी. हमें आस्ट्रिया के पहाड़ियों में एक जगह मिली जहां ऐसा प्रतीत होता है कि समय रुक और जम गया है.”
उन्होंने कहा, “यहां शूटिंग करने का मतलब है मुश्किल परिस्थितियों से जूझना. शूटिंग के दौरान हमें सच में बहुत तकलीफ हुई. सलमान को स्वास्थ समस्याएं हुईं लेकिन फिर भी यहां उन्होंने फिल्म के एक कठिन एक्शन सीन की शूटिंग की.”टीम ने वहां एक गाने की भी शूटिंग की.
जफर ने कहा, “हमने जेम्स बांड की फिल्म ‘स्पेक्टर’ पर काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय दल के साथ काम किया, इसलिए हमारे पास खास मदद थी थी. अंत में एक टीम के रूप हमें खुशी हुई कि हम सफलतापूर्वक फिल्म की शूटिंग पूरी करने में कामयाब रहे.”
फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगी. यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें:
हेलिकॉप्टर पर सवार होकर अलीबाग से मुंबई लौटे शाहरुख
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/edmc-mayor-will-run-for-fund-in-delhi-to-demand-money-from-delhi-government-1153876.html
No comments:
Post a Comment