READ MORE
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. हर किसी तो उनसे मिलने का मौका नहीं मिल पाता. लेकिन जो लोग मुंबई में रहते हैं वह अकसर ही खास मौकों पर उनसे मिलने ‘मन्नत’ जाते रहते हैं. ऐसे में वह उनका बर्थडे कैसे भूल सकते हैं?इसी एक्साइटमेंट में हजारों लोगों की भीड़ शाहरुख के बंगले के बाह इकट्ठी हो गई. सभी को किंग खान की एक झलक का इंतजार था. लेकिन इस स्टार प्रेम के चक्कर में कई लोगों के मोबाइल चोरी हो गए.
दरअसल शाहरुख के घर मन्नत के लगी थी. इस भीड़ का फायदा मोबाइल चोरों ने उठाया. खबर है कि इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 10 से 12 शिकायतें आई हैं. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं गुस्साए लोगों का पुलिस पर आरोप है कि फोन चोरी होने पर पुलिस मिसिंग की शिकायत दर्ज कर रही है.
LIVE: #HappyBirthdaySRK! 🎂✨
The cake we cut at midnight right outside Mannat with all fellow SRK fans! pic.twitter.com/DTzb6Maxjs— SRK Universe (@SRKUniverse) November 1, 2017
SRK fans outside Mannat celebrating their idol’s birthday together. ❤️❤️#HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/Qfq68AR1at
— SRK Universe (@SRKUniverse) November 1, 2017
बता दें कि शाहरुख आज यानी 2 नवंबर को अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस मौके को खास और यादगार बनाने के लिए वह अपने दोस्त और करीबियों के साथ अलीबाग गए हुए हैं.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment