READ MORE
‘मोहब्बतें’ से लेकर ‘देवदास’ तक, ऐश्वर्या और शाहरुख की रोमांटिक जोड़ी खूब जमी थी. 90 के दौर में दोनों की जोड़ी बहुत ही ज्यादा डिमांड में थी. इस चक्कर में दोनों ने देवदास के बाद एक साथ पांच फिल्में साइन भी की, लेकिन दर्शकों को वो पांच फिल्में आज तक देखने को नहीं मिली हैं. किन्हीं कारणों से ऐश्वर्या को उन फिल्मों में नहीं लिया गया. कारण न खुद ऐश्वर्या को पता है और ना ही ऑडियंस को.लेकिन एक इंटरव्यू में शाहरुख ने ऐश्वर्या के बारे में बता करते हुए बताया था कि, ‘किसी प्रोजेक्ट को शुरू करें और उसमें से किसी को बिना उसकी गलती के बाहर निकाले दें तो वो बहुत बुरा होता है. मुझे निजी तौर पर भी वह बहुत ही गलत लगा था.’
ये इशारा ऐश्वर्या को अपनी फिल्म्स से निकालने की तरफ हो सकता है.
ऐश्वर्या और शाहरुख 5 फिल्मों से ज्यादा साथ नहीं दिखे. दोनों का बिर्थड़े एक दिन के बाद आता है.आज इन दोनों स्टार्स की उन पांच फिल्मों के बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं.
जोश ( 2000 ) :
मंसूर खान द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में ऐश्वर्या, शाहरुख और शरद कपूर लीड रोल्स में थे. इसमें शाहरुख और ऐश्वर्या भाई बहन के किरादरों में थे. फिल्म में विलेन का रोल शरद कपूर ने किया था. यह फिल्म इंग्लिश फिल्म ‘वेस्ट साइड स्टोरी’ का रीमेक थी.
मोहब्बतें (2000 ) :
आदित्या चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या शाहरुख के अपोजिट होती हैं. हालांकि उनका फिल्म में गेस्ट रोल ही है,लेकिन शाहरुख और ऐश्वर्या को इस फिल्म के बाद दर्शक दोनों की जोड़ी को एक साथ देखना चाहते थे. फिल्म में उस वक़्त ऐश्वर्या के होने वाले ससुर बिग बी भी थे. फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई.
शक्ति दि पावर (2002) :
इस फिल्म में शाहरुख और ऐश्वर्या लीड रोल्स में नहीं थे. ऐश्वर्या का आइटम सॉन्ग था तो शाहरुख सपोर्टिंग एक्टर के रोल में थे. दोनों दो साल बाद एक ही फिल्म का हिस्सा बने थे. करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर इस फिल्म के मेन एक्टर थे. फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया. फिल्म का आइटम सॉन्ग ‘इश्क कमीना’ शाहरुख और ऐश्वर्या पर ही फिल्माया गया है.
देवदास ( 2002 ) :
साल 2002 की बेस्ट फिल्म फेयर का खिताब जीतने वाली यह फिल्म इंडियन सिनेमा की क्लासिक्स में से एक मानी जाती है. ऐश्वर्या और शाहरुख, दोनों ने ही अपनी परफॉर्मन्सेज के लिए कई अवार्ड्स अपने नाम किए. उस वक्त की यह सबसे महंगी फिल्म थी. फिल्म को 50 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म का ‘बाबूजी ने कहा घर छोड़ दो’ और ‘कौन कम्बख्त बर्दाश्त करने को पीता है‘ जैसे डायलॉग्स काफी फेमस हुए . मोहब्बतें के बाद इस फिल्म ने भी शाहरुख और ऐश्वर्या की जोड़ी सुपरहिट बना दी थी.
हम तुम्हारे हैं सनम (2002 ) :
बॉलीवुड की यह रोमांटिक फिल्म एक तमिल फिल्म का रीमेक थी. फिल्म में शाहरुख , सलमान और माधुरी दीक्षित लीड एक्टर थे. ‘करण अर्जुन’ के बाद सलमान और शाहरुख की जोड़ी इस फिल्म में दोहराई गई थी. ऐश्वर्या का रोल फिल्म के किरदार सूरज (सलमान खान) की गर्लफ्रेंड का था.
इसके अलावा शाहरुख और ऐश्वर्या ने बड़े पर्दे पर कोई केमेस्ट्री शेयर नहीं की. हालांकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज होने से पहले कहा जा रहा था कि शाहरुख इसमें ऐश्वर्या के हस्बैंड बनकर गेस्ट अपीरियंस में होंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
खैर ! हमारी और से दोनों को ही जन्मदिन की लख-लख बधाइयां.
ये भी पढ़ें :
अंतरराष्ट्रीय अकादमी ने कहा, अब स्पेसी को नहीं दिया जाएगा एमी अवार्ड
No comments:
Post a Comment