READ MORE
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में रहने वाली 37 साल की अमृता का दावा है कि वह जयललिता की बेटी हैं. उन्होंने 22 नवंबर को दायर एक याचिका में यह दावा किया था. अमृता ने याचिका में मांग की है कि उसका डीएनए टेस्ट करवाया जाए.अमृता के मुताबिक, उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह जयलिलता की बेटी है लेकिन जयललिता की मौत के बाद उसका पालन पोषण करने वाली मां ने इसकी जानकारी दी. अमृता ने बताया कि जयललिता की बड़ी बहन शैलजा ने उसे पाला है.
माइलापुर स्थित घर में हुआ था जन्म
अमृता ने बताया कि 14 अगस्त 1980 को जयललिता के माइलापुर स्थित घर में उसका जन्म हुआ था. उन्होंने बताया कि वह ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं और जिस समय उनका जन्म हुआ, उस समय जयललिता की शादी भी नहीं हुई थी. इसलिए इस बात को परिवार के लोगों ने हमेशा छुपाकर रखा. जयललिता की खुशी के लिए उनकी मौसी ने अमृता को पाला. उन्होंने बताया कि उनके पिता सारथी का भी इसी साल मार्च में निधन हो चुका है.अमृता ने मां के शव को भी मांगा है
अमृता ने याचिका में अदालत से अपनी मां के शव की भी मांग की है, जो चेन्नई के मरीना तट पर दफन है. अमृता ने कहा है कि क्योंकि वह एक वैष्णव ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उनका अंतिम संस्कार भी उसी परंपराओं के मुताबिक होना चाहिए. अमृता के साथ जयललिता की दो बहनों एलएस ललिता और रजनी रवींद्रनाथ ने भी याचिका दायर करते हुए इस मामले में दखल देने की बात की है.
No comments:
Post a Comment