Monday, 27 November 2017

घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस


READ MORE

टेलीविजन सीरीज ‘ग्ली’ में काम कर चुकीं नया रिवेरा को वेस्ट वर्जीनिया के कनाव्हा काउंटी में घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया है.कनाव्हा काउंटी प्रमुख ने ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया कि रिवेरा (30) को शनिवार(26 नवंबर) रात गिरफ्तार किया गया था.


मीडिया आउटलेट ‘डब्लूएसएएजी’ ने पहली बार खबर देते हुए बताया, “जांचकतार्ओं का कहना है कि उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि यह मामला उनके पति से जुड़ा है.”


इसके बाद जारी हुए एक वीडियो में जज के सामने खड़ी एक्ट्रेस की आंखो में आंसू नजर आ रहे हैं. एक रिपोर्टर के ट्वीट्स के मुताबिक, आपराधिक शिकायत में कहा गया है कि रिवेरा के पति रयान डोर्सी ने पुलिस को बताया कि जब वे अपने बच्चे के साथ सैर कर रहे थे तो उसी दौरान उनकी पत्नी ने उनके सिर पर और चेहरे पर प्रहार किया.रिपोर्टर ने ट्वीट किया कि रिवेरा को बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है.


यह भी पढ़ें:


रणवीर को प्यार का इजहार करते देख, ऐसे थे दीपिका के एक्सप्रेशन!

No comments:

Post a Comment