
READ MORE
तकरीबन 44 साल पहले 20 जुलाई 1973 को फेमस मार्शल आर्ट कलाकार और एक्टर ब्रूस ली की मौत हो गई थी. उस वक्त 32 साल के ली ने छोटे जीवन काल में ही अपनी कामयाबी की एक बड़ी दास्तान लिख गए थे.आज(27 नवंबर) ब्रूस ली का जन्मदिन है. लोग जितना ब्रूस ली के करियर को याद रखते हैं. उतना ही वो उनकी कम आयु में हुई मौत को भी याद करते हैं. कह सकते हैं कि आज दुनिया न सिर्फ़ उन्हें जानती है, बल्कि उनकी कमी को महसूस भी करती है.
जब ब्रूस ली की मौत हुई उस वक्त उनकी बेटी सिर्फ़ चार साल की थी. अपने पिता जी की कामयाबी के किस्सों को बेटी शैनॉन ने डॉक्यूमेंट्री के जरिए सहेज कर भी रखा है.
ब्रूस ली के बारे में कहा जाता है कि वो मार्शल आर्ट और अदाकारी, दोनों ही कलाओं में पारंगत थे. बताया जाता है कि अपनी मौत के वक्त भी वो फ़िल्मों की शूटिंग और अपनी कुंग फू की प्रैक्टिस में बिजी थे.
ब्रूस ली ने अपने फिल्मी करियर में बहुत ज्यादा फ़िल्में नहीं की हैं, लेकिन जितनी फ़िल्में उन्होंने की , वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं. इन्हीं फिल्मों ने ब्रूस ली को हिस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित लोगों की लिस्ट में जोड़ दिया.
मार्शल आर्ट की उनकी कला ने दुनिया को उनका दीवाना बना दिया. अपने समय में वो इतने मशहूर हो गए थे कि उनका सड़क पर चलना मुहाल हो जाता था. वो जहां जाते वहां भयंकर भीड़ इकठ्ठी हो जाती थी.

एचके हेरिटेज म्यूजियम ने ब्रूस ली की याद में एक प्रदर्शनी भी शुरू की. इसमें ब्रूस ली की जिंदगी से जुड़ी 600 चीजों को दिखाया गया था . इसके साथ ही चीनी और अंग्रेजी में लिखी उनकी कविताएं भी प्रदर्शित की गईं.
बता दें कि ब्रूस ली ने मार्शल आर्ट बदमाशों से निपटने के लिए शुरू किया था. बाद में वो इसमें इतना माहिर हो गए थे कि कैमरे भी उनकी गति को नहीं पकड़ पाते थे. उनकी वीडियोज को स्लो मोशन में देखना पड़ता था.
वैसे इतने बड़े मार्शल आर्टिस्ट की एक कमजोरी भी थी. ऐसा माना जाता है कि पानी से ब्रूस ली को डर लगता था. इसलिए वो कभी तैरना नहीं सीख पाए. कहा जाता है कि ब्रूस ली पानी से नफरत करते थे .
ये भी पढ़ें:
सलमान खान ने दिया ‘फुकरे रिटर्न्स’ की टीम को सरप्राइज
No comments:
Post a Comment