READ MORE
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दुनिया के 1500 से ज्यादा कारोबारियों के स्वागत के लिए हैदराबाद पूरी तरह सजकर तैयार है. सड़क, प्लाईओवर और डिवाइडर्स को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है. समिट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी अतिथियों को रॉयल डिनर देंगे. इसके लिए ताज फलकनुमा होटल दुल्हन की तरह सजा है.प्रधानमंत्री और इवांका ट्रंप उस डायनिंग टेबल पर बैठकर डिनर करेंगे, जिसपर कभी हैदराबाद के निजाम अपने खास मेहमानों के साथ खाना खाया करते थे. इस टेबल पर 101 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं. ये दुनिया का सबसे बड़ा शाही डायनिंग टेबल है और इस टेबल पर रूस के सम्राट जार निकोलस टू, किंग जॉर्ज पंचम और साम्रागी क्वीन मैरी भोजन कर चुकी हैं. इवांका के लिए खास हैदराबादी बिरयानी भी तैयार की गई है.
इवांका बग्गी में बैठकर पूरे शाही अंदाज के साथ होटल ताज फलकनुमा पैलेस के मुख्य दरवाजे तक जाएंगी. शेड्यूल के मुताबिक रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट से ताज फलकनुमा पैलेस होटल पहुंच जाएंगे और फिर शाही डिनर शुरू होगा.
ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट में तकरीबन 1500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है. बाकी मेहमान लॉन में शाही खाने का लुत्फ उठाएंगे. बता दें कि इस पैलेसनुमा होटल में निजाम स्यूट में एक रात रहने का किराया 5 लाख रुपये से ज्यादा है.वैसे इवांका के स्वागत के लिए सिर्फ ताज फलकनुमा पैलेस होटल ही नहीं बल्कि पूरा हैदराबाद दुल्हन की तरह सज गया है. हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर से ताज फलकनुमा पैलेस के रास्ते में पड़ने वाली हर जगह को मेहनत के साथ सजाया गया है. फ्लाईओवर और दीवारों पर शानदार पेंटिंग की गई है. चौराहों और सड़कों के किनारे लाइटिंग की गई है
सजावट के लिए तेलंगाना सरकार ने खजाना खोल दिया है. शहर को चमकाने और रंगरोगन पर ही 58 करोड़ खर्च हो चुके हैं. समिट में शामिल होने आए सभी मेहमानों को तेलंगाना सरकार गोलकुंडा किले में 29 नवंबर को शानदार शाही डिनर देगी. सभी मेहमानों को मोमेंटो और पोचमपल्ली सिल्क की साड़ी या कुर्ता पायजामा का सेट भेंट किया जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस आयोजन के लेकर जबरदस्त उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें-
ट्रम्प की बेटी को गिफ्ट देने लिए तैयार की गई ‘इवांका चूड़ियां’
ग्लोबल इंटरप्रेन्योर समिट: मोदी-इवांका को मिलेगी 3 लेयर सिक्योरिटी
Article source: http://www.jagran.com/news/national-venkaiah-naidu-denies-any-conspiracy-for-his-nomination-16455149.html
No comments:
Post a Comment