Monday, 27 November 2017

VIDEO: मरीज के पेट से निकले 263 सिक्के


READ MORE
 संजय गाँधी अस्पताल में सर्जरी के डाक्टरों ने एक सफल ऑपरेशन करते हुए एक युवक के पेट से , एक , दो , पांच सहित दस के 263 सिक्के जिनकी कीमत 793 रूपये , सैकड़ो कील , नट बोल्ड , ब्लेड , लोहे की चैन निकाले. बताया जा रहा है इसका कुल वजन एक किलो से भी ज्यादा था. युवक की हालत अभी गंभीर है और उसे डाक्टरों की देख रेख में आईसीयू में भर्ती किया गया है. 

सतना जिले के सोहावल का रहने वाला युवक मो मक़सूद खान को उसके परिजनों ने पेट में दर्द की शिकायत होने के चलते संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने लाये थे. डाक्टरों ने जब युवक का एक्सरे कराया तो उनकी आँखे फटी की फटी रह गई युवक के पेट में किले व सिक्के जैसे कई आकृतियाँ दिखाई दी. युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वही परिजनों ने बताया की पेट में तकलीफ होने के चलते पहले सतना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहा डाक्टरों ने टीवी की शिकायत बताते हुए इलाज किया लेकिन आराम न मिलने पर संजय गाँधी अस्पताल लाये.


Article source: http://www.jagran.com/rajasthan/jaipur-16522722.html

No comments:

Post a Comment