READ MORE
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम पांच जवान घायल हो गए.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के लाजीबल में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन के वाहन पर गोलियां चलाईं.
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के तीन जवानों को गोली लगी है जबिक दो अन्य वाहन के टूटे हुए शीशों से घायल हो गए. उन्होंने कहा कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
No comments:
Post a Comment