READ MORE
देश के अखबारों में गुरुवार को प्रमुख तौर पर राजनीति से भ्रष्टाचार और अपराध को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के दृढ़ प्रयासों की चर्चा की गई है. अन्य प्रमुख खबरों के साथ लखनऊ के पास रायबरेली में एनटीपीसी का बॉयलर फटने की खबर भी प्रमुखता से दी गई है.1. आपराधिक मामलों मे शामिल राजनीतिज्ञों के प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई के लिए देश मे अलग से विशेष न्यायालय कायम की केन्द्रीय योजना बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा है. अंग्रेजी दैनिक ‘द हिन्दू’ के अपराध और भ्रष्टाचार से राजनीति को मुक्त करने के दृढ़ निश्चय के तहत बुधवार को शीर्ष अदालत ने यह बात कही.
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 100 किलोमीटर दूर रायबरेली जिले में एनटीपीसी के पावर प्लांट के एक बॉयलर का पाइप फट जाने से 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. हादसे में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
अमेरिका के कोलोराडो क्षेत्र के उपनगर थोर्टन में वॉलमार्ट स्टोर मे गोलीबारी की खबर देते हुए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने बताया है कि 3 लोग मारे गए हैं, लेकिन पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है.4. ‘द टेलीग्राफ’ अखबार के अनुसार मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है कि मच्छरों की संख्या मे बेतहाशा वृद्धि के कारण भारत के दक्षिण राज्यों मे डेंगु के प्रकरणों मे दो से सात गुना वृद्धि हुई है.
चीन सीमा पर बढ़े तनाव को ध्यान मे रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत तिबत सीमा पुलिस मे एक पूर्ण कालिक गुप्तचर इकाई बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ‘टेलीग्राफ’ ने बताया है कि यह प्रस्ताव भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने भेजा था.
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर विमानतल पर पहली बार शराब की दुकान खोलने की तैयारी है. ‘टेलीग्राफ’ के अनुसार, केंद्र सरकार की विमानतलों पर शराब की दुकानें खोलने की पहल के तहत यह कदम उठाया जा रहा है.
‘इंडियन एक्सप्रेस’ अंग्रेजी दैनिक ने एक खबर मे बताया है कि पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने वाहनों के पंजीकरण के मामलों की जांच के आदेश दे दिए हैं. जबकि प्रांत के परिवहन मंत्री ने वाहन पंजीकरण मे कथित अवैध गतिविधियों से इंकार किया है. बेदी ने कहा है कि बड़े लोग रोड टैक्स बचाने के लिए स्थानीय पतों मे हेराफेरी कराते हैं.
हरियाणा सरकार ने सरकारी शिक्षकों को यमुनानगर जिले के बिलासपुर जिले मे मंदिरों का पुजारी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं. 30 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए कपल मोचन मेले के दौरान इन नियुक्तियों की यह खबर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने दी है.
No comments:
Post a Comment