READ MORE
गुजरात विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है. क्या भाजपा और क्या कांग्रेस, सभी दल जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. टिकट बंटवारे के बाद दोनों बड़े दलों (भाजपा-कांग्रेस) के नेताओं में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है.कारण साफ है, इस चुनाव में दोनों दलों ने कई वर्तमान विधायकों को टिकट न देकर उनका पत्ता साफ कर दिया है. यही नहीं, कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं को टिकट न देकर उनके अरमानों पर भी पानी फेर दिया है.
कांग्रेस ने पार्टी के चेहरे को चमकाने वाले किसी भी प्रवक्ता को टिकट नहीं दिया है, वहीं भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में एक मात्र पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास का नाम शामिल है. पार्टी ने जयनारायण व्यास को सिद्धपुर सीट के लिए टिकट दिया है.
भाजपा से पार्टी की छवि निखारने वाले भरत पंड्या और हर्षद पटेल को टिकट नहीं मिला है. भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता आई के जडेजा को भी उम्मीदवारों की सूची में जगह नहीं दी गई है.गौर हो कि टिकट बंटवारे के दूसरे दिन आईके जडेजा के नाराज समर्थकों ने गुजरात भाजपा दफ्तर में जमकर तोड़-फोड़ की थी. वो अपने नेता को टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थे.
कांग्रेस में भी ऐसे कई नाम हैं जो टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं. प्रवक्ता मनीष दोशी, हिमांशु पटेल और जयराज सिंह उम्मीदवारों की सूची में अपने नाम लाने में विफल रहे.
मिली जानकारी के अनुसार टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता हिमांशु पटेल एनसीपी में शामिल हो सकते हैं. उनकी एनसीपी के नेताओं के साथ बातचीत चल रही है. वहीं, कांग्रेस के एक और नेता कैलाश गढ़वी भी एनसीपी की तरफ से नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
Article source: http://www.jagran.com/rajasthan/jaipur-16522722.html
No comments:
Post a Comment