Monday, 27 November 2017

VIDEO: ट्रेन पकड़ने की कोशिश में फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान


READ MORE
 मुम्बई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक पैसेंजर का पैर फिसला और वो ट्रेन के 

साथ रगड़ता हुआ चला गया. ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.


स्टेशन से ट्रेन के निकलते ही प्लैटफ़ॉर्म पर खड़े कुछ लोग उसमें चढ़ने लगे. इस दौरान रेलवे पुलिस का एक जवान भी वहां से गुजर रहा था, लेकिन अचानक उसकी नज़र एक आदमी पर पड़ी जो चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसल गया और प्लैटफ़ॉर्म पर रगड़ते हुए जाने लगा. इससे पहले की ट्रेन स्पीड़ पकड़ती,पुलिसवाला उस आदमी को बचाने के लिए दौड़ पड़ा.

ये देख कुछ और लोग उसकी ओर दौड़े और तुरंत ही उसे चलती ट्रेन से खींच लिया. गनीमत ये रही कि इस घटना में उस आदमी को ज़्यादा चोट नहीं आई.


हालांकि यहां पुलिसवाले और लोगों की समझदारी ने उस आदमी की जान बचा ली लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता.


Article source: http://www.jagran.com/rajasthan/jaipur-16522722.html

No comments:

Post a Comment