READ MORE
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली के अलीपुर में शुरू हो गई है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी वरिष्ठ नेता और अलग-अलग राज्यों से आए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल हो रहे हैं.राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मज़बूत करने पर सभी सदस्य चर्चा कर रहे हैं. साथ ही देश में राष्ट्रीय परिदृश्य के वर्तमान मुद्दों पर भी मंथन हो रहा है.
बैठक में सबकी नजरें राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास पर लगी हुई हैं. क्योंकि वह ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान का निबंलन रद्द होने से नाराज हैं. अमानतुल्ला ने उन्हें भाजपा और आरएसएस का एजेंट कहा था.
बैठक में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहुंच गए हैं. आशुतोष, दीपक बाजपेयी, अमामतुल्लाह खान और कुमार विश्वास भी पहुंचे, लेकिन बिना कुछ बोले अंदर चले गए.राजस्थान प्रभारी होने के नाते कुमार विश्वास को भी परिषद में बोलने का मौका मिल रहा है. लेकिन वे मुख्य वक्ताओं में नहीं हैं. कुमार विश्वास इससे पहले की बैठकों में मंच संचालक की भूमिका में रहते थे.
कुमार विश्वास ने पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के निलंबन वापसी पर कड़ा एतराज जताया तबसे आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता इसपर बोलने से कतरा रहा है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/nia-preliminary-investigation-suggests-that-shah-received-funding-from-dubious-sources-1117011.html
No comments:
Post a Comment