READ MORE
महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन अपनी रिवाल्वर लेकर आदमखोर तेंदुए का शिकार करने निकल पड़े. इसके चलते विवाद हो गया है.दरअसल मंत्री के इलाके जलगांव और चालीसगांव के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक है. अब तक वो 6 लोगों की जान ले चुका है इसलिए मंत्री अपनी रिवाल्वर लेकर उसे मारने के लिए खुद पहुंच गये.
मंत्री का कहना है कि लोग तेंदुए से परेशान हैं, वो लोगों को निशाना बना रहा है जाहिर है कुछ तो करना ही होगा.
मगर सवाल ये है कि शिकार करना तो वन विभाग का काम है. मंत्री को किसने अधिकार दिया कि खुद ही कानून हाथ में ले.गिरीश महाजन को रिवाल्वर बहुत पसंद है. वो अब भी खुद को युवा समझते है और हमेशा अपने बेल्ट से रिवाल्वर खोंस कर चलते है. ये जर्मन मेज पॉइंट 12 की रिवाल्वर है, अक्सर वो अपनी रिवाल्वर दिखाते रहते हैं लेकिन बहुत दिनों बाद उन्हें चलाने का मौका मिला है.
एनसीपी के नवाब मलिक ने पूछा कि मंत्री का काम तो नीतिया बनाने का है, वो खुद शिकार कैसे कर सकते हैं. ये तो वन विभाग के अफसर ही कर सकते हैं. जंगल कम हो रहे हैं और बस्तियां बढ़ रही हैं इसलिए जानवर आदमखोर हो रहे हैं. जाहिर है मसला केवल एक तेंदुआ नहीं है.
लोग ये भी कहते है कि मंत्री को हमेशा से अपनी छवि चमकाने और हीरो बनने का शौक है, इसलिए मीडिया को लेकर रिवाल्वर सहित जंगल पहुंच गए. ये नही सोचा कि केवल हथियार से किसी आदमखोर को नहीं पकड़ा जाता है. शिकार करने का एक खास तरीका होता है.
यह भी पढ़ें: ‘महिलाओं के नाम से शराब ज्यादा बिकेगी’
Article source: https://hindi.news18.com/videos/bhaiyaji-kahin-62-1169320.html
No comments:
Post a Comment