Friday, 3 November 2017

टीएमसी के बागी नेता मुकुल रॉय भाजपा में शामिल


READ MORE

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता मुकुल रॉय शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीज की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर टीएमसी की स्थापना करने वालों में शामिल रहे मुकुल रॉय यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं.


भाजपा की सदस्या ग्रहण करने के बाद मुकुल रॉय ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है. इस मौके पर मंच पर  मौजूद प्रसाद ने कहा कि मुकुल रॉय के अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा.




मुकुल रॉय के भाजपा में शामिल होने की अटकले काफी दिनों से चल रही थी. पिछले माह ही राज्यसभा से उनका इस्तीफा मंजूर किया गया था. राय ने 11 अक्तूबर को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/court-directs-google-india-to-remove-abusive-video-of-sikh-gurus-1155554.html

No comments:

Post a Comment