Friday, 3 November 2017

एलबम कवर पर ट्रंप के शव के साथ दिखे स्नूप डॉग


READ MORE

अमेरिकी रैपर-गायक स्नूप डॉग ने मेक अमेरिका क्रिप अगेन एलबम कवर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विवाद पैदा कर दिया. इस तस्वीर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शव को दिखाया गया है .हालांकि बाद में तस्वीर हटा ली गयी. तस्वीर में ब्लू हैट लगाए स्नूप डॉग अमेरिकी ध्वज में लिपटे एक शव को देख रहे हैं और एक तरफ लिखा था ट्रंप. रैपर (46) के प्रचार का काम देखने वाले एक शख्स ने मीडिया को बताया कि उनका एलबम पहले ही अलग कवर के साथ आ चुका है.


नई कवर तस्वीर में ट्रंप की लाल टोपी के साथ ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ का मजाक उड़ाते हुए ब्लू बेसबॉल कैप के साथ ‘मेक अमेरिका क्रिप अगेन’ लिखा हुआ है. एलबम की कवर तस्वीर ही नहीं गाने के टाइटल में भी ट्रंप को निशाना बनाया गया है .


 


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/court-directs-google-india-to-remove-abusive-video-of-sikh-gurus-1155554.html

No comments:

Post a Comment