Thursday, 2 November 2017

'पद्मावती' की रिलीजिंग से पहले राजपूताना समाज ने भंसाली को दी चेतावानी


READ MORE

फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजस्थान में विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार को मुंबई में भी राजपूताना समाज के लोग एकजुट हुए. फिल्म में कुछ गलत न दिखाया जाए इसके लिए चेतावनी देने उनका एक प्रतिनिधि मंडल फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचा.ऑफिस में राजपूताना समाज के लोगों ने भंसाली की कंपनी के सीईओ से मिलाकात की और अपने मांगों की लिस्ट सौंपी. फिल्म में कुछ भी गलत दिखाने पर उन्होंने सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दी. इससे पहले भंसाली के ऑफिस के बाहर समाज के लोग इकट्‌ठा होने लगे थे. कुछ ही देर में उन्होंने मीडिया के सामने एक चिट्‌ठी भी दिखाई जो वो संजय लीला भंसाली के लिए लेकर आए थे.


समाज की ओर से कहा गया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी न दिखाया जाए जिससे राजपूतों की भावना आहत हो. समाज के प्रतिनिधियों और भंसाली के सीओ के बीच यह मुलाकात करीब 1 घंटे चली. इस बातचीत के बाद ऑफिस के बाहर निकलने पर राजपूताना समाज के नेता आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने हमारी मांगों को लेकर आश्वस्त किया है और हमें लिखित में देने की बात कही है. साथ ही स्क्रिनिंग की बात भी कही है.


बीजेपी सरकार को चेतावनी भी दीराजपूताना समाज के साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इसे रिलीज न होने दे. अगर फिल्म रिलीज होती है तो समाज बीजेपी को गुजरात चुनावों में सपोर्ट नहीं करेगा. संजय लीला भंसाली के ऑफिस में इस बैठक के बाद राजपूताना समाज के लोगों ने वह चिट्ठी भी मीडिया के बीच रखी जिसमें भंसाली से फिल्म के रिलीज होने से पहले शर्तों का जिक्र किया गया.


पहले तो ये देखेंगे कि उनकी जो मांगे हैं उनको संजय लीला भंसाली पूरी करते हैं या नहीं. अगर उनके समाज को अपमानित करने का काम किया तो राजपूत समाज शांत नहीं बैठेगा.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/edmc-mayor-will-run-for-fund-in-delhi-to-demand-money-from-delhi-government-1153876.html

No comments:

Post a Comment