Thursday, 2 November 2017

अब 'किंग खान' को टक्कर दे सकते हैं कपिल शर्मा


READ MORE

कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘फिरंगी’ का दूसरा गाना रिलीज हो गया है. गाने का नाम है ‘सजना सोहने जिहा.’ अब तक सिर्फ लोगों को अपना मजाकिया अंदाज दिखाने वाले कपिल इस गाने में नए रूप में सामने आए हैं. यह रोमांटिक गाना कपिल शर्मा और ईशिता के बीच की केमेस्ट्री को दिखाता है.गाने को ज्योति नूरन ने गाया है और संगीत दिया है जितेंद्र शाह ने. आंखों ही आंखों में होने वाले प्‍यार को दर्शाने वाला यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है.


कपिल इस गाने में काफी अलग लग रहे हैं. गाना देख कर कह सकते हैं कि कपिल ने इस रोमांटिक अवतार के लिए काफी मेहनत की है. वैसे उनकी रोमांटिक साइड देखना ऑडियंस के लिए भी नई बात होगी.


कपिल अपने शो में पत्‍नी के रोल में नजर आने वाली शुमोना के साथ भी रोमांटिक सीन ठीक से नहीं कर पाते थे. अपनी पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ में भी कपिल रोमांस के सीन करने में असहज हो गए थे. अब्बास-मस्तान द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद भी नहीं आई थी.


लेकिन ‘फिरंगी’ से कपिल को काफी उम्मीदें हैं. अब तो खुद अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ ट्विटर पर की है.


बता दें कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से की थी. दो साल बाद अपने शो के बंद होने के बाद कपिल इस फिल्म के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करेंगे.


‘फिरंगी’ कपिल के प्रोडक्‍शन हाउस की पहली फिल्‍म होगी. यह फिल्‍म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी.


ये भी पढ़ें :


‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग के दौरान बीमार पड़ गए सलमान खान


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/edmc-mayor-will-run-for-fund-in-delhi-to-demand-money-from-delhi-government-1153876.html

No comments:

Post a Comment