READ MORE
हदिया मामले में केरल उच्च न्यायालय में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले सरकारी वकील ने धमकी मिलने का आरोप लगाया है. वकील ने कहा है कि सोशल मीडिया साइटों पर उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और उन्हें धमकी दी गयी.वकील नारायणन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने कहा कि उसने कथित धमकियों और अपशब्दों के पीछे के लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू की है. नारायणन ने दावा किया कि उन्हें ये संदेश उन लोगों से मिले जो केरल की महिला हदिया की शादी और विवादित धर्मांतरण के मुद्दे से जुड़े हैं.
हदिया ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था और एक मुस्लिम व्यक्ति शफीन जहां से शादी की थी. केरल उच्च न्यायालय ने मई में शादी को अमान्य करार दिया था.
Article source: http://www.jagran.com/rajasthan/jaipur-16522722.html
No comments:
Post a Comment