Monday, 27 November 2017

ग्लोबल बिज़नेस समिट में भाग लेने भारत पहुंचीं इवांका ट्रंप


READ MORE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को हैदराबाद पहुंच गई हैं. भारत और अमेरिका इस सम्मेलन की सह-मेज़बानी कर रहा है. पहली बार जीईएस दक्षिण एशेया में आयोजित हो रहा है. तीन दिवसीय सम्मेलन 28 नवंबर से 30 नवंबर तक हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में चलेगा.इवांका ट्रंप व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिकी उद्यमियों के एक शिष्ठ मंडल का नेतृत्व कर रही हैं. इस साल के सम्मेलन की थीम है, ‘वुमन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’ यानी ‘महिलाएं पहले, सब की समृद्धि’. इससे 1200 युवा उद्यमी जुड़ेंगे जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं.



बतौर वरिष्ठ व्हाइट हाउस सलाहकार ये इवांका ट्रंप की पहली भारत यात्रा है. इस साल के शुरुआत में अमेरिकी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मेलन के लिए न्योता दिया था.


मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इवांका ट्रंप उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगी. बुधवार को दूसरे सत्र में भी वो बोलेंगी. प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के लिए हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में रात्रिभोज की मेज़बानी भी करेंगे.


सुरक्षा इंतज़ाम के तहत 10 हज़ार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं जिसकी समीक्षा विशेष सुरक्षा समूह और यूएस सीक्रेट सर्विस ने की है. शहर को भी साफ-सुथरा और चमकाया गया है. जगह-जगह गड्ढे भरे गए हैं, मैनहोल ढके गए हैं और सड़कों से भिखारियों को हटाया गया है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/mothers-love-prevailed-to-get-majid-arshid-khan-to-quit-militancy-and-return-home-mehbooba-mufti-1170387.html

No comments:

Post a Comment