Monday, 27 November 2017

'कॉलेज में जाने के बाद जब भी उससे मिलने का मौका मिलेगा, मैं मिलूंगा'


READ MORE

अखिला उर्फ हादिया के पति शफिन जहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बेहद खुश है.न्यूज 18 की संवाददाता तनुश्री पांडेय से खास बातचीत में शाफिन कहा इस आदेश ने मेरी बात को सही साबित किया है. अब वह आजाद है मैं इस बात से ही खुश हूं. मुझे उसके कॉलिज जाने के बाद जब भी मिलने का मौका मिलेगा मैं उससे मिलूंगा.
शाफिन का कहना था कि हर व्यक्ति को अपना धर्म चुनने का हक़ होना चाहिए. यह मेरा हक़ है कि मैं हिंदु,मुस्लमान,ईसाइ या अन्य किसी भी धर्म में अपनी पसंद के धर्म का पालन करूं. मेरे से इस चुनने के हक़ पर कोई बंदिश नहीं होनी चाहिए. और न ही इस पर किसी को कोई आपत्ति होनी चाहिए.


क्या है पूरा मामला?अखिला उर्फ हादिया के पति शफिन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसकी पत्नी हादिया को उसके हवाले किया जाए. हादिया शादी से पहले अखिला थी. शफिन जहां का आरोप है कि उसने अखिला से शादी कर ली है और उसकी पत्नी ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है.


अखिला के पिता ने लगाया था ये आरोप
वहीं, अखिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को किसी ने बहका दिया है और वह जिहाद के लिए सीरिया जाना चाहती है. इससे पहले केरल हाईकोर्ट ने अखिला उर्फ हादिया की शादी रद्द करते हुए उसे उसके पिता के हवाले कर दिया था.


 

No comments:

Post a Comment