Thursday, 2 November 2017

अब होटल की छत पर खाना खा पाएंगे मुंबई वाले, BMC ने दी मंजूरी


READ MORE

अलिशा नायर/हाजरा बीबृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई वालों को तोहफा दिया. दरअसल बीएमसी की ओर से रूफटॉप रेस्टोरेंट पॉलिसी को हरी झंडी मिल गई है. अब मुंबई के लोग होटल के छत पर खाना खाने का आनंद उठा पाएंगे. रूफटॉप पॉलिसी को बीएमसी आयुक्त अजोय मेहता ने मंजूरी दे दी है.


बीएमसी सभागृह में लंबे समय से अटकी पड़ी रूफटॉप पॉलिसी को आखिरकार पास कर दिया गया है. कई नई नीति लागू हो जाने के बाद अब छत पर बैठकर खाना खाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. वहीं अब यह नीति लागू होने के बाद विदेश की तर्ज पर मुंबई में लोग होटलों में छत पर खाने का आनंद उठा सकेंगे.


ये प्रस्ताव युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की ओर से सभागृह में रखी गई थी. आदित्य इस नीति को लागू करने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे जिसके बाद मुंबई आयुक्त अजोय मेहता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.होटल उद्योग ने इस फैसले का स्वागत करते हुए व्यवसाय में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है. मौजूदा होटल अपनी इमारत की छत का उपयोग कर रूफटॉप रेस्तरां बना सकेंगे. सुस्त पड़ रही अर्थव्यवस्था को ऐसी व्यावसायिक गतिविधि से बढ़ावा मिल सकेगा.


प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर खुशी जताई है. आदित्य ने ट्वीट किया कि, “मुंबईकरों को दिया गया वादा पूरा हुआ. बीएमसी ने रूफटॉप के पॉलिसी को गैर रहवासी क्षेत्र में और सुरक्षा उपाय के साथ मंजूरी दे दी है”.


बता दें इसी साल सिंतबर में भी आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि “मुंबईकरों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही सुरक्षा उपाय के साथ रूफटॉप रेस्टोरेंट का प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा. न सिर्फ 5 स्टार होटल लेकिन अब आम लोगों के लिए गैर रहवासी क्षेत्र में रूफटॉप रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे. वहीं इस प्रस्ताव में हमने कई सुरक्षा उपाय का भी उल्लेख किया है जिस पर रहवासी को कोई भी तकलीफ न हो और इसे देखते ही प्रस्ताव को मंजूरी जरूर मिलेगी.”


गौरतलब है कि शिवसेना की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी शुरुआत में ही मिल गई थी लेकिन भाजपा और कांग्रेस के विरोध के कारण बात नहीं बन पा रही थी. कहीं न कहीं इस प्रस्ताव के सभागृह में बहुमत का आंकड़ा न जुटा पाने की मुख्य वजह इसके पीछे की राजनीति ही रही है.


ये भी पढ़ें-
जल्द मुंबई की रातें होंगी गुलज़ार, 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट-होटल
अब मुंबई में पूरी रात गुलजार रहेंगे मॉल और बार


 

No comments:

Post a Comment