READ MORE
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में चल रही अपनी ‘नवसर्जन यात्रा’ को विराम देकर उत्तर प्रदेश के रायबरेली जाएंगे. वहां वह एनटीपीसी ऊर्जा संयंत्र में हुए विस्फोट के मृतकों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे.
Due to the unfortunate NTPC accident, I will visit Rae Bareli tomorrow morning. Will join Gujarat Navsarjan Yatra in the afternoon.
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 1, 2017
उन्होंने ट्वीट किया, ‘एनटीपीसी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण, मैं कल सुबह राय बरेली जाऊंगा. दोपहर में आकर गुजरात नवसर्जन यात्रा में शामिल होऊंगा.’
रायबरेली NTPC प्लांट की घटना से मन विचलित है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं। प्रशासन से आग्रह है घायलों को तत्काल मदद दी जाए।
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 1, 2017
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार से ही दक्षिण गुजरात के अपने तीन-दिवसीय प्रचार अभियान की शुरुआत की थी. वहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
रायबरेली जिले में ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी संयंत्र में बॉयलर फटने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब 100 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी ने धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. प्रमुख सचिव (गृह) ने कहा कि हादसे में 90-100 लोग घायल हुये हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/maharashtra-ministry-reshuffle-before-winter-session-narayan-rane-to-join-says-cm-devendra-fadnavis-1151951.html
No comments:
Post a Comment