Wednesday, 1 November 2017

एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्टेनो को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया


READ MORE

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को झांसी उच्च शिक्षा विभाग के स्टेनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार स्टेनो के विरुद्ध थाना नवाबाद में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है.एंटी करप्शन ब्यूरो प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में स्टेनो के पद पर तैनात राममूर्ति सरोज ने रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट देने के लिए ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर के संचालक पवन यादव से 15 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की थी.


रिपोर्ट के मुताबिक सौदा तय होने के बाद कोचिंग संचालक पवन यादव ने एंटी करप्शन ब्यूरो विभाग में राममूर्ति सरोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया और बुधवार रात 8.30 बजे स्टेनो राममूर्ति सरोज को शिक्षा भवन परिसर से टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.


ब्राइट फ्यूचर कोचिंग सेंटर के संचालक पवन यादव ने बताया कि उसने कोचिंग रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग में आवेदन किया था. लेकिन रजिस्ट्रेशन के एवज में स्टेनो राममूर्ति सरोज ने पहले एक लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की थी और बाद में सौदा 15 हजार में तय हो गया.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/maharashtra-ministry-reshuffle-before-winter-session-narayan-rane-to-join-says-cm-devendra-fadnavis-1151951.html

No comments:

Post a Comment