Tuesday, 28 November 2017

Oppo F5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के प्री-ऑर्डर शुरू


READ MORE

ओप्पो एफ5 (रिव्यू) को भारत में इसी महीने लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो रैम व स्टोरेज विकल्प में पेश किया था, लेकिन उस समय कंपनी ने Oppo F5 के सिर्फ 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज को ही 19,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया था। अब, सोमवार को ओप्पो ने एफ5 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया। याद दिला दें कि इसी इवेंट में कंपनी ने ओप्पो एफ5 यूथ के  भी भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। और पिछले सप्ताह ही इसे फिलीपींस में लॉन्च कर दिया गया।

 


ओप्पो एफ5 6 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर


ओप्पो एफ5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत  भारत में 24,990 रुपये है। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही फिज़िकल रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। ओप्पो एफ5 6 जीबी रैम वेरिएंट ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में मिलता है।


No comments:

Post a Comment