READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक बार फिर गुजरात जाएंगे. मोदी गांधीनगर स्थित अक्षरधाम मंदिर की स्थापना के सिल्वर जुबली प्रोग्राम में शिरकत करेंगे. इस दौरान वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे.पीएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी शाम 5 बजे आर्मी के स्पेशल हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचेंगे. यहां से वह राजभवन जाएंगे.
शाम को अक्षरधाम मंदिर में सिल्बर जुबली प्रोग्राम है. पीएम इस मंदिर की 25 साल की यात्रा पर तैयार 15 मिनट के ‘लाइट एंड साउंड’ शो ‘अक्षरधाम सनातनम’ की शुरुआत करेंगे.
इसके बाद पीएम मोदी इस मंदिर का निर्माण कराने वाले स्वामीनाराण संप्रदाय की बीएपीएस संस्था से जुडे करीब 25 हजार हरिभक्तों को संबोधित करेंगे.बता दें कि 2002 में इस मंदिर पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 2 आतंकियों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ें: हिमाचल: BJP के सबसे ज्यादा उम्मीदवार ‘अपराधी’, कांग्रेस के करोड़पति
VIDEO: सरदार पटेल ने देश की आजादी के लिए जीवन खपाया- PM मोदी
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/maharashtra-ministry-reshuffle-before-winter-session-narayan-rane-to-join-says-cm-devendra-fadnavis-1151951.html
No comments:
Post a Comment