READ MORE
भारत में गोवा महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित प्रदेश है. इसके बाद केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर हैं. वहीं, महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश हैं. दिल्ली भी इसमें काफी नीचे है.प्लान इंडिया ने यह रिपोर्ट तैयार की है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसे जारी किया.
देश के पहले जेंडर वलनर्बिलिटी इंडेक्स (जीवीआई) महिलाओं की जिन चुनौतियों को दिखा रहा है, उनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और हिंसा से बचाव है.
बता दें कि इंडेक्स में 0 से 1 के बीच अंक दिए गए हैं. रिपोर्ट में जहां गोवा का जीवीआई इंडेक्स 0.656 है. वहीं राष्ट्रीय इंडेक्स 0.5314 है. वे प्रदेश जो अंक 1 के करीब हैं वे ज्यादा बेहतर हैं.महिलाओं के सुरक्षा के मामले में गोवा पहले, शिक्षा में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे और गरीबी में 8वें नंबर पर है. इसके साथ ही इसमें बताया गया है कि भारत में करीब 29 फीसदी बच्चों की उम्र 0-5 साल है. वहीं, चाइल्ड सेक्स रेशियो (0-6 साल) 919 और जन्म के समय इसका रेशियो 900 है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/maharashtra-ministry-reshuffle-before-winter-session-narayan-rane-to-join-says-cm-devendra-fadnavis-1151951.html
No comments:
Post a Comment