Monday, 27 November 2017

'किसने रघु को मारा?' तमिल नाडू में Techie की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा


READ MORE

तमिल नाडू के कोयम्बटूर जिले के 30 वर्षीय रघुपति कंडसामी जो अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, उनकी मौत शुक्रवार को कोयम्बटूर में उस वक्त हुई जब वो अपनी भावी पत्नी से मिलने मोटरसाइकिल से जा रहे थे.रघुपति की मोटरसाइकिल सड़क पर बने सत्तारूढ़ एआईएडीएमके की अस्थाई लकड़ी की होर्डिंग से जा टकराई जिसे एमजीआर शताब्दी समारोह के लिए लगाया गया था. जैसे ही रघुपति की मोटरसाइकिल होर्डिंग से टकराई वो गिर पड़े और एक ट्रक उनके ऊपर से गुज़र गया.


पुलिस के मुताबिक युवा इंजीनियर जिन्हें सप्ताहांत में अमेरिका वापिस लौटना था, उन्होंने हेलमेट नहीं पहनी हुई थी. उन्हें अपनी बाइक बस स्टैंड में खड़ी कर बस से मंदिर जाना था.


इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इसके कुछ ही घंटों बाद किसी ने घटनास्थल पर बड़े और सफेद अक्षरों में पेंट कर पूछा, ‘किसने रघु को मारा?’एक स्थानीय विधायक, कृष्णन के, जो प्रमुख विपक्षी डीएमके पार्टी से हैं, उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जजों से कोयम्बटूर में सभी होर्डिंग हटाने और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने रघुपति के परिवार के लिए मुआवज़े की भी मांग की है.


एक और विपक्षी पार्टी पीएमके ने मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज़ करने की मांग उठाई.


इस घटना पर अभिनेता कमल हासन के ट्वीट कर कहा, ‘कोई भी सरकार जो किसी की जान के एवज़ में सत्ता और प्रसिद्धि पाना चाहती है, उसका एक दिन गिरना तय है. एक सरकार जो पैदल चलने वालों का सम्मान नहीं कर सकती, ज्यादा दूर तक पालकी में नहीं जा सकती. इन्हें समझना पड़ेगा कि जो दुर्घटनाओं के लिए रास्ता तैयार करता है वो हत्या के लिए उकसाता है.’ उन्होंने भी मुख्यमंत्री को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया.


कमल हासन राज्य सरकार के कड़े आलोचक रहे हैं और हाल ही में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने की अपनी मंशा भी ज़ाहिर की थी.


पुलिस जांच में पता चला है कि होर्डिंग का एक हिस्सा सड़क की तरफ निकला हुआ था जिसमें जाकर रघु की बाइक ने धक्का मारा जिसके बाद वो अपनी बाइक से फेंका गया. कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कोयम्बटूर के अविनाशी सड़क पर लगी होर्डिंग सड़क पर करीब 30 फीसदी मोटरसाइकिल क्षेत्र को घेरे हुए है.


शनिवार को कोयम्बटूर निगम के आयुक्त ने सभी होर्डिंग को हटाने के निर्देश देते हुए इन्हें गैरकानून करार दिया और कहा कि इसके लिए निगम से अनुमति नहीं ली गई थी.


राज्य सरकार और एआईएडीएमके पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामाचंद्रन की 100वीं जन्मतिथि मनाई जा रही है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/mothers-love-prevailed-to-get-majid-arshid-khan-to-quit-militancy-and-return-home-mehbooba-mufti-1170387.html

No comments:

Post a Comment