
READ MORE
क्या आपको किसी ऐसे शख्स के बारे में पता है जिसे दीवार में ठोकने वाली कीलें जायकेदार डिश की तरह लगती हैं. इन्हें खाने में उसे जितना मजा आता है, उतना आनंद बढि़या व्यंजनों का स्वाद लेने में भी नहीं आता. ये रोज न जाने कितनी कीलें खा जाते थे. अब कोलकाता में डॉक्टरों ने इनके पेट से 639 कीलें निकालीं तो हर कोई हैरान है कि उसने ऐसा कैसे किया होगा.कीलें खाने वाले इन महाशय का नाम प्रदीप ढाली है. ये उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा में रहते हैं. इनकी उम्र 48 साल है. फिलहाल ये कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हैं.
सफल आपरेशन
<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>
कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पिछले कई सालों में मरीजों के पेट में कई तरह की चीजें निकाल चुके हैं लेकिन उन्हें किसी के पेट से इतनी कीलें भी निकालनी होंगी, ये उन्होंने सोचा भी नहीं था. दो दिन पहले यहां डॉक्टरों ने प्रदीप का सफल आपरेशन किया. डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद पेट से कुल 639 कीलें बाहर निकाली गईं. इस बात को जिसने सुना वो हैरान रह गया.
ये हैं प्रदीप, जिनके पेट से निकलीं 639 कीलें
आंतें हैं एकदम सुरक्षित
हैरानी की बात ये भी है कि इतनी कीलें खाने के बाद भी प्रदीप की आंतें एकदम ठीक है. ऑपरेशन के बाद प्रदीप की हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने नजर रखी हुई है.
कीलों का वजन एक किलो
डॉक्टरों का कहना है कि कीलों का वजन एक किलो से कहीं ज्यादा था. ऑपरेशन की अगुवाई करने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ विश्वास ने बताया कि पेट में 10 सेमी का चीरा लगाकर चुंबक के जरिए कीलें निकाली गईं. ये कीलें दो से ढाई इंच लंबी थीं. पेट से मिट्टी भी निकली है.

पेट में थी दर्द की शिकायत
प्रदीप दुर्गापूजा से ठीक पहले पेट में दर्द की शिकायत करने लगा था. वह मानसिक रूप से अवसादग्रस्त है. उसे मिट्टी खाने की भी लत है. इसके लिए उसे कई बार मना भी किया गया. लेकिन वह कभी नहीं मानता था, जब मौका मिलता तब मिट्टी खा लेता. लेकिन किसी को जरा भी अंदेशा नहीं था कि वह मिट्टी के साथ कील भी खाता है. इसका खुलासा अस्पताल में हुआ.

एक्सरे में दिखा कि पेट में हैं अजीबगरीब चीजें
एक्सरे में दिखीं थीं अजीब सी चीजें
एक्स-रे में डॉक्टरों को उसके पेट में कुछ अजीब सी चीजें दिखीं. लेकिन डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे थे कि ये चीजें हैं क्या. बाद में कुछ और टेस्ट के जरिए उन्हें पता लगा कि ये अजीब चीजें लोहे की हैं. तब ऑपरेशन करने का फैसला किया गया और उसमें चुंबक की मदद ली गई.
No comments:
Post a Comment