Wednesday, 1 November 2017

मनसे के गढ़ में कांग्रेस ने दी चुनौती, फिर हुआ हंगामा


READ MORE

फेरीवालों के सहारे मुंबई में एमएनएस और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी ताकत आजमां रही है. पहले संजय निरुपम के घर पर एमएनएस ने हंगामा करने की कोशिश की तो वहीं कांग्रेस ने एमएनएस के गढ़ दादर में प्रदर्शन करने की कोशिश की. जहां एमएनएस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के लोगों के बीच हंगामा हो गया.मुंबई के दादर में फेरीवालों के सपोर्ट में जहां कांग्रेस ने प्रदर्शन किया वहीं दूसरी तरफ एमएनएस ने उस प्रदर्शन को लेकर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस ने एमएनएस के गढ़ दादर में फेरीवालों के सपोर्ट में प्रदर्शन शुरू ही किया था कि एमएनएस के लोग वहां पहुंचे और उन्होने हंगामा शुरू कर दिया. इतना ही नहीं बात हाथापाई तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स की मदद से दोनों को हिरासत में ले लिया गया.


कांग्रेस का आरोप है कि फेरीवालों के साथ एमएनएस गुंडागर्दी कर रही है और पुलिस उनका साथ दे रही है. वहीं दूसरी तरफ एमएनएस के कार्यकर्ता पहले संजय निरुपम के घर के बाहर हंगामा करने पहुंचने वाले थे लेकिन पुलिस ने एहतियातन उन्हें उनके घर से हिरासत में ले लिया और संजय निरुपम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी जहां किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता को भी जाने की इजाजत नहीं दी.


एमएनएस ने अपनी सफाई में कहा कि उनका विरोध अवैध फेरीवालों के खिलाफ है फिर चाहे वो उत्तर भारतीय हों या मराठी हों. रेलवे स्टेशन को अवैध फेरीवालों से मुक्त करना चाहिए.फेरीवालों पर सियासत अभी और भी जारी रहने वाली है. हर पार्टियां फेरीवालों को धंधा करने के नाम पर जमीन दिलाने के बहाने अपनी राजनैतिक जमीन तैयार कर रही है. ऐसे में उम्मीद है कि ये सियासत अभी कुछ दिन और जारी रहने वाली है.


ये भी पढ़ें-
फेरीवालों के जरिए अपनी-अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश
मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ उतरे फेरीवाले, MNS कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा


 

No comments:

Post a Comment