READ MORE
समाज में फैले अंधविश्वास और रूढ़वादिता पर चोट करने के लिए गुजरात के भावनगर के घनश्याम और पारुल ने श्मशान में अपनी शादी रचाई. इस अनूठी शादी के हजारों लोग गवाह बने जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा. शादी के दौरान एक खास बात यह रही कि इस नव युगल को आशीर्वाद देने गुजरात के प्रमुख संत मुरारी बापू खुद पहुंचे.
भावनगर में महुवा तहसील के तलगाजरड़ा गांव में मुरारी बापू सहित हजारों लोगों ने श्मशान घाट में हुई इस शादी में दूल्हा-दुल्हन को मंगल जीवन का आशीर्वाद दिया.दूल्हे घनश्याम और दुल्हन पारुल ने भय और भूत-प्रेत की अवधारणा को तोड़ने के लिए अपनी शादी श्मशान घाट में रचाई.
दूल्हे घनश्याम के अनुसार जिस जगह व्यक्ति को मोक्ष मिलता हो उस जगह भूत-प्रेत का वास हो नहीं सकता.दूल्हे-दुल्हन के रूढिवादी सोच को तोड़ने में परिजन का भी पूरा साथ रहा.
No comments:
Post a Comment