Sunday, 26 November 2017

ट्विटराती ने याद किया 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए बहादुरों को


READ MORE

राजनेता से लेकर फिल्ममेकर और खिलाड़ी, ट्वीटर पर सभी मुंबई हमले में शहीद हुए बहादुरों को याद करते नजर आए. उन बहादुर शहीदों को जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए आपनी जान की आहुति दी.मुंबई में हुए इस आतंकी हमले के 9 साल हो चुके हैं. इस आतंकी घटना को 26 नंवबर 2008 को अंजाम दिया गया था. 10 आतंकियों ने मिलकर तीन दिनें तक मासूम लोगों पर हमले करते रहे.


आतंकियों के द्वारा की गई गोली बारी और बम बलास्ट में 164 लोगों की जान गई थी और 308 लोग घायल हुए थे. आतंकियों के मुख्य निशाने पर होटल ताज महल पैलेस, नरीमन हाउस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, साएसटी रेलवे स्टेशन, कामा अस्पताल और लियोपोल्ड कैफे जैसी जगहें थी.


इन आतंकियों ने फुटपाथ और कामा अस्पताल में जाकर अंधाधुन फायरिंग की थी. इस घटना को लगभग एक दशक हो गए, लेकिन लोगों के जेहन में आज भी इसका खौफ वैसा ही बना हुआ है.






No comments:

Post a Comment