READ MORE
कुछ राज्यों में फिल्म न दिखाए जाने के बावजूद संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ भारत में अपने पहले वीकएंड के बाद 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने वाली है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट ने ट्वीट कर फिल्म के बिजनेस के बारे में जानकारी दी है. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे थे. लेकिन 24 जनवरी को ही फिल्म की जबरदस्त कमाई का अंदाजा लग गया था. वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के मुताबिक, 24 जनवरी फिल्म ने पांच करोड़ रुपये कमा लिए थे, इसके बाद 25 जनवरी को 19 करोड़ रुपये, 26 जनवरी को 32 करोड़ रुपये, 27 जनवरी को 27 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने की. कुल मिलाकर फिल्म अबतक 83 करोड़ रुपये कमा चुकी है.फिल्म की इस परफॉर्मेंस पर रणवीर ने खुशी जाहिर की, दीपिका ने बॉक्स ऑफिस के आंकड़े को ‘बिल्कुल अविश्वसनीय’ बताया. वहीं शाहिद ने ट्वीट कर ‘बल्ले बल्ले’ कहा. ट्रेन एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म रविवार की कलेक्शन मिला कर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जो इस महान फिल्म के शुरुआती हफ्ते की शानदार कमाई कही जाएगी.
इस फिल्म की कमाई को लेकर पूरा भरोसा जताया जा रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते में 180 करोड़ से 210 करोड़ रुपये तक कमा लेगी. फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग से इस तरह का अंदाजा लगाना कोई मुश्किल बात नहीं है. अगर कमाई इसी तरह जारी रही तो यह फिल्म नए रिकॉर्ड भी बना सकती है.
#Padmaavat continues to SPARKLE… Biz on Sat [after a big holiday on Fri] was EXCEPTIONAL… Will comfortably cross ₹ 100 cr mark today [Sun]… Wed [limited preview shows] 5 cr, Thu 19 cr, Fri 32 cr, Sat 27 cr. Total: ₹ 83 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 28, 2018
Balle balle https://t.co/KgOyMHmcal
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) January 28, 2018
देखिए इंडिया की इस यूट्यूब स्टार की हॉट PHOTOS!-
यह भी पढ़ें:
‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पर शख्स ने फेंका जूता, इस बात से खफा था आरोपी
No comments:
Post a Comment