READ MORE
फिल्म पद्मावत का विरोध करने और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू की सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अम्मू ने सोमवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अम्मू की न्यायिक हिरासत सोमवार 29 जनवरी को खत्म होने वाली थी, ऐसे में पुलिस उन्हें आज कोर्ट में पेश कर हिरासत बढ़ाने की मांग करने वाली थी.
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर सूरजपाल अम्मू काफी विवादों में रहे हैं. पद्मावत का विरोध करते हुए अम्मू ने दीपिका की नाक काटने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी, इसके बाद उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था.
No comments:
Post a Comment