READ MORE
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 12 करोड़ रुपए की करीब साढ़े तीन किलो हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ड्रग्स की ये खेप पाकिस्तान से अफगानिस्तान होते हुए भारत आई थी जिसके बाद इस ड्रग्स को पंजाब में सप्लाई होना था. ड्रग्स की इस खेप के साथ पकड़े गए आरोपी रविशंकर और विकास उर्फ भोला ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नाम बताए जा रहे है.रविशंकर इससे पहले भी तीन बार ड्रग्स के मामले में दोषी बन चुका है. उस पर ड्रग्स के कुल 19 मामले दर्ज हैं. पंजाब में रविशंकर ने एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया हुआ था. इससे पहले भी पिछले एक साल में ये आरोपी करीब 50 किलो ड्रग्स की खेंप देश के अलग अगल राज्यों में सप्लाई कर चुका है.
2012 में जेल से बाहर आने के बाद से लगातार रविशंकर भारत में ड्रग्स रेकेट से जुड़े तस्करों से जुड़ा हुआ था. पाकिस्तान-अफगानिस्तान से ड्रग्स की ये खेंप फ्लाइट से इंडिया आती थी जिसके बाद इसे कोरियर से भारत के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जाता था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक दवाइयों के कैप्सूल में छुपाकर ड्रग्स की ये खेंप भारत में सप्लाई हो रही थीं. फिलहाल सेल की टीम पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. खास बात यह ये है कि अगर रविशंकर चौथी बार दोषी साबित हुआ तो पुलिस कानून के मुताबिक उसके लिए फांसी की मांग करेगी क्योंकि ड्रग्स के केस में अगर कोई भी आरोपी चौथी बार दोषी करार दिया जाता है तो पुलिस उसके लिए फांसी की सजा की मांग कर सकती है.ये भी पढ़ें-
मुंबई से ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, कोड वर्ड के जरिए करता था डीलिंग
मर्डर के आरोपी शिवराज के कैबिनेट मंत्री फरार, पुलिस ने बंगले पर दी दबिश
Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-14158171.html
No comments:
Post a Comment