Monday, 1 January 2018

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 400 ट्रेनें लेट, 15 हुईं कैंसिल


READ MORE

मीनाक्षी बडोला इस बार नए साल का जश्न पटना में अपनी बहन के साथ मनाना चाहती थीं. करीब दो दशक में पहली बार इस मौके पर पटना पहुंचने के लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली थी लेकिन कोहरे की वजह से देरी से पहुंची ट्रेन ने उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होने दी.मीनाक्षी (45) ने 30 दिसंबर को दिल्‍ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में खुद की, अपनी पांच साल की बेटी और 71 वर्षीय सास की टिकटें बुक कराई थीं. उनका परिवार जब पटना पहुंचा तो नये साल का जश्न मनाने की बात वह अपने दिमाग से निकाल चुकी थीं. गरीब रथ एक्सप्रेस ने तय समय से 10 घंटे देरी से सफर शुरू किया और ट्रेन 23 घंटे से भी अधिक समय देरी से यानी एक जनवरी को सुबह साढ़े चार बजे पटना पहुंची.


20 ट्रेनों का समय भी बदला जा चुका है
मीनाक्षी और उनका परिवार इस तरह की स्थिति का सामना करने वाला अकेला परिवार नहीं था. 31 दिसंबर को कोहरे के कारण देशभर में करीब 400 ट्रेनें तय समय से काफी देरी से गंतव्यों पर पहुंचीं. सरकारी आंकड़े के अनुसार 31 दिसंबर की आधी रात की स्थिति के अनुसार 400 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें धुंध की वजह से धीमे चलने के कारण बहुत देरी से पहुंचीं. आज सुबह 6:30 बजे की स्थिति के अनुसार 56 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, 20 का समय बदल दिया गया और 15 को रद्द कर दिया गया.रेलवे ने एफएसडी लगाना शुरू किया
पटना राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 12 घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं तो रीवा और मगध एक्सप्रेस 11 घंटे लेट थीं. रेलवे के अनुसार उसने फॉग पास डिवाइस (एफएसडी) लगाना शुरू कर दिया है. यह जीपीएस से संचालित होने वाला उपकरण है जो ड्राइवर को आगे आने वाले सिगनल के बारे में जानकारी दे सकता है.


Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-14158171.html

No comments:

Post a Comment