Tuesday, 2 January 2018

मां नहीं बन पाई तो ननद के 13 दिन के बच्चे को कर लिया किडनैप


READ MORE

मां नहीं बन पाई तो अपनी भाभी के 13 दिन के बच्चे को किडनैप कर लिया. जी हां, दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में कुछ दिनों पहले हुए 13 दिन के बच्चे की किडनैपिंग के मामले को सुलझा लिया है. आरोपी से पुलिस ने 13 दिन के बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता पिता को सौंप दिया है.ये पूरा परिवार दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का रहने वाला है. एक शाम बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में घर मे पार्टी थी तभी 13 दिन का बच्चा किडनैप हो गया था. पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां की सगी भाभी ने वारदात को अंजाम दिया था.


नार्थ वेस्ट जिले के डीसीपी असलम खान के मुताबिक पार्टी के समय आरोपी ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए और फिर बच्चे को किडनैप कर लिया. पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है और कई और को गिरफ्तार कर सकती है.


पुलिस को पीसीआर कॉल से वारदात की जानकारी मिली थी. उसके बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया और मामले में पीड़ित के कई रिश्तेदारों से पूछताछ की. पुलिस को आरोपी पर उस समय शक हुआ जब मालूम चला कि आरोपी के पीड़ित परिवार के संबंध सही नहीं थे. फिर भी वो बच्चे के जन्म के बाद बधाई देने उनके घर पहुंचे.पुलिस ने जब गंभीरता से जांच की तब मालूम चला कि जिस वक्त बच्चे की मां प्रेग्नेंट हुई थी. उसी समय आरोपी ने भी अपने सगे संबंधियों से कहा था कि वो प्रेग्नेंट है. जबकि ऐसा नहीं था. यानी किडनैपिंग का प्लान महीनों पहले प्रेग्नेंट की खबर पाते ही बना लिया गया था. मां बनने की चाहत की वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.


आरोपी फिलहाल तिहाड़ जेल में है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे निचली अदालत में पेश किया और कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.


(अमित कुमार सिंह)


Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/moto-c-plus-now-available-for-as-low-as-rs-499-with-flipkart-exchange-offer-news-1718879

No comments:

Post a Comment