READ MORE
कमला मिल आग्निकांड के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुंबई पुलिस अब तक वन अबव पब के मालिकों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है. पांच दिनों के बाद बीएमसी कमिश्नर ने जले हुए पब का जायजा लिया और पूरे पब की वीडियो रिकॉडिंग भी करवाई. वहीं, दूसरी तरफ पब में हुई 14 मौतों के बाद एक 18 साल के लड़के ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका डालकर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.मुंबई के कमाल मिल में हाई प्रोफाइल पब वन अबव और मोजो में आग लगने के पांच दिनों के बाद मंगलवार को बीएमीसी कमिश्नर अजोय मेहता पब में जायजा लेने पहुंचे. उनके साथ मुंबई पुलिस के आला-अधिकारी भी मौजूद थे. बीएमसी और मुंबई पुलिस ने पूरे जले हुए पब का वीडियो भी बनवाया औऱ यह जानने की कोशिश कि आग लगने के बाद लोग कैसे औऱ कहां फंस गए. घटना के समय लोगों को इमेंरजेंसी गेट क्यूं नहीं मिला.
ये सारी जानकारी निकालने के लिए खुद बीएमीसी के कमिश्नर अजोय मेहता अपनी पूरी टीम के साथ आए थे. अब इस मामले में एक 18 साल के NRI ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है.
याचिकाकर्ता गर्व सूद का कहना है कि मैं अमेरिका में रहता हूं, मेरे घर के पास में ही रहनेवाली एक लड़की की मौत इस हादसे में हो गई है. यह बड़ा मामला है. बीएमसी को पता था कि अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो कई लोगों की जाने जा सकती है, इसीलिए मैंने कोर्ट से मांग की है कि पूरे मामले की जांच सीबीआई को दी जाए.याचिकाकर्ता के वकील प्रकाश वाग का कहना है कि हमने हाईकोर्ट में याचिका दी है. हम चाहते हैं कोर्ट इस पर ध्यान दे औऱ कार्रवाई के आदेश दे. इस मामलें में मुंबई पुलिस ने अब तक पब के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है और आरोपी पब के मालिकों को भगाने की मदद करने में आरोप में तीन रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस अभी इस मामले के मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
(विवेक गुप्ता)
Article source: https://hi.gadgets360.com/mobiles/moto-c-plus-now-available-for-as-low-as-rs-499-with-flipkart-exchange-offer-news-1718879
No comments:
Post a Comment