Tuesday, 2 January 2018

पुलवामा पर संसद में हंगामा, केंद्रीय मंत्री ने कहा- 2014 के बाद मारे ज्यादा आतंकी


READ MORE

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ ट्रे‍निंग कैंप पर बीते शनिवार को आतंकी हमला हुआ. इसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जख्मी हैं. वहीं, भारतीयों जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया. इस मुद्दे पर मंगलवार को संसद में भी काफी हंगामा हुआ. इसपर गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर ने बयान दिया.हंसराज अहिर ने कहा, आतंकवादियों को मारने की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. साल 2010-2013 के बीच 471 आतंकी मारे गए थे. वहीं साल 2014 के बाद 582 आतंकवादी ढेर हुए हैं. यह सरकार की उपलब्धि है.


बता दें कि पुलवामा में सीआरपीएफ का यह कैंप 185 बटालियन का हेडक्वार्टर भी है. शनिवार की देर रात करीब 2 बजे तीन आतंकी साउथ कश्मीर के अवंतीपोरा, पुलवामा स्थ‍ित कैंप में घुसे. आतंकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी थी. जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है. आतंकी संगठन का कहना है कि यह फिदायीन हमला उनके आतंकी कमांडर नूर त्राली की मौत का बदला लेने के लिए किया गया है.


सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था. इनमें से एक आतंकी की शिनाख्त श्रीनगर में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के बेटे गुलाम मोहम्मद खांडे के रूप में हुई है. फिदायीन आतंकी फरदीन अहमद खांडे महज 16 साल का है. कुछ महीने पहले ही वह आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था.जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के पोस्टर बॉय रहे बुरहान वानी के गांव त्राल का रहने वाला था. 10वीं में पढ़ने के दौरान ही उसने जैश-ए-मोहम्मद ज्वाइन कर ली थी. तीन-चार महीने में उसका इस तरह ब्रेन वॉश किया गया कि वह फिदायीन हमलावर बन गया.


शनिवार देर रात हुआ हमला साल 2017 में कश्मीर में हुआ पहला फिदायीन हमला नहीं था. इसके पहले भी दो और ऐसे हमले हुए थे. 26 अगस्त को आतंकियों ने पुलवामा में जिला पुलिस लाइनों पर हमला किया, जिसमें 10 लोग मारे गए. इसमें चार पुलिस वाले, 4 सीआरपीएफ जवान और दो आतंकी शामिल थे.


Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/google-trends-divyanka-tripathi-beats-raj-kapoor-1197764.html

No comments:

Post a Comment