READ MORE
मेघालय में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को बड़ी मजबूती मिली है. यहां कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एएल हेक सहित अन्य पार्टियों के चार विधायकों ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया.वरिष्ठ बीजेपी नेता ने पहले ही यह जानकारी देते हुए ट्वीट में बताया था कि ये विधायक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से जुड़ेंगे. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘मेघालय मांगे बदलाव-मेघालय मांगे बीजेपी’ का असर करार दिया.
दरअसल मेघायल में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म हो रहा है और राज्य में नगालैंड तथा त्रिपुरा के साथ इस साल चुनाव होने हैं. ऐसे में विधानसभा चुनावों के ठीक पहले एएल हेक का जाना सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है.
इससे पहले 30 दिंसबर को पूर्व उपमुख्यमंत्री रोवेल लिंगदोह समेत कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे देते हुए बीजेपी नीत एनडीए के सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए थे.मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 30 विधायक थे. हालांकि अब उसके विधायकों की संख्या घटकर 23 रह गई है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/google-trends-divyanka-tripathi-beats-raj-kapoor-1197764.html
No comments:
Post a Comment